चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में शनिवार सुबह मावठ की हल्की बारिश हुई। बारिश से रबी की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शीतलहर और ओलावृष्टि की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि 12 जनवरी से मौसम शुष्क होने और घना कोहरा छाने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे तापमान 8.4 डिग्री पहुंच गया। बारिश के बाद सुबह की सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।डीबी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मो. आरिफ ने अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुबह हुई मावठ की हल्की बारिश
सुबह हुई मावठ की हल्की बारिश




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।