रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 115 वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने बताया कि मन की बात में पीएम मोदी ने एनिमेशन और गेमिंग सेक्टर में हो रहे विस्तार को लेकर बातचीत की. साथ ही पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की तरक्की को लेकर जानकारी दी. पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को लेकर भी जानकारी दी.मन की बात में पीएम मोदी ने बताया भारत बन गया “मेक फॉर वर्ल्ड” पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर बात करते हुए कहा, आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं पेशन बन गया है. आत्मनिर्भर भारत हर सेक्टर में कमाल कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा एक समय में मोबाइल फोन इमपोर्ट करने वाला भारत आज दुनिया में बड़ा उत्पादक बन गया है. कभी दुनिया में सबसे ज्यादा डिफेंस का सामान खरीदने वाला भारत आज 85 देशों को एक्सपोर्ट भी कर रहा है. स्पेस टेक्नोलोजी में भी आगे बढ़ रहा है. आत्मनिर्भर भारत अभियान जन अभियान बन रहा है.इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम में निरंजन रूंथला, ओम महर्षि, दुर्गा प्रसाद सैनी, विनोद धानुका, सांवरमल जोशी, किशन सैनी, अशोक पारीक, भीमराज प्रजापत, शिवम सैनी, अरुण पचलंगिया, जितेंद्र सैनी, समीर खान, विकास सैनी, बलवीर स्वामी, गौतम प्रजापत, रितिक सैनी, रोहित सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मोदी के “मन की बात” का 115 वां संस्करण सुना
मोदी के “मन की बात” का 115 वां संस्करण सुना




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।