Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News- लिव-इन प्रेमी की संपत्ति हड़पने के लिए महिला और तांत्रिक ने रची थी खौफनाक साजिश

,

Video News- लिव-इन प्रेमी की संपत्ति हड़पने के लिए महिला और तांत्रिक ने रची थी खौफनाक साजिश

सुमन और तांत्रिक को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

चूरू, ये कहानी सिर्फ हत्या की नहीं है…ये कहानी है एक महिला की, जो अपने लिव-इन पार्टनर की प्रॉपर्टी हथियाना चाहती थी

…और मदद ली एक तांत्रिक की… चूरू जिले में 2022 में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

तारानगर की रहने वाली सुमन शादीशुदा थी, लेकिन वह पूनिया कॉलोनी, चूरू में मनोज बेनीवाल के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। मनोज शादियों में डीजे, घोड़ी और ऊंटगाड़ी किराए पर देने का काम करता था। लेकिन सुमन की नीयत बदल चुकी थी — वो मनोज की प्रॉपर्टी चाहती थी… पर मनोज को रास्ते से हटाकर। यहीं एंट्री होती है चित्तौड़गढ़ के एक तांत्रिक, औंकारलाल की। सुमन और औंकारलाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं… और बन गई एक खतरनाक साजिश। 10 नवंबर 2022 की रात — औंकारलाल ने सुमन को ज़हरीली गोलियां और पाउडर दिया।
और सुमन ने वो ज़हर रात के खाने में मिला दिया। वही खाना मनोज, उसका कर्मचारी बाबूलाल और चार अन्य लोगों ने खाया। जहर इतना खतरनाक था कि बाबूलाल की मौत हो गई, और मनोज कई दिन तक वेंटिलेटर पर रहा। मामला पुलिस तक पहुंचा। मनोज की पत्नी चांदरतन ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, और कोर्ट में चालान पेश किया। गवाहों, सबूतों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जिला एवं सेशन कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। सुमन और तांत्रिक औंकारलाल को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur