चूरू, राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिए अब आवेदन अनुजा निगम पोर्टल पर 28 फरवरी 2023 तक किये जा सकेंगे। निगम के परियोजना निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि अनुसूचित जाति/जन जाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाओं में ऋण देने हेतु आवेदन पत्र वर्ष 2022-23 के लिए में आमंत्रित किये जा रहे हैं। ऋण के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर स्वयं एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑन लाईन आवेदन हेतु अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नये रोजगार सृजन करने हेतु यह ऋण विभिन्न योजनाओं में प्रदान किया जाता है। अभ्याथियों के पास आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं बैंक पास बुक होने चाहिए। साथ ही निगम द्वारा पूर्व में किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति के लिए महिला समृद्धि योजना एवं लघु ऋण वित्त योजना, अन्य पिछडा वर्ग के लिए महिला समृद्धि योजना, माईको फाइनेंस योजना तथा लघु व्यवसाय व्यक्तिगत सफाई कर्मचारी वर्ग के लिए महिला समृद्धि योजना, लघु ऋण वित्त योजना, लघु व्यवसाय, महिला अधिकारिता तथा दिव्यांगजन वर्ग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन अब 28 फरवरी तक
राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन अब 28 फरवरी तक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।