Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन अब 31 अगस्त तक

राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन अब 31 अगस्त तक

चूरू, राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिए अनुजा निगम पोर्टल पर अब 31 अगस्त, 2023 आवेदन तक किए जा सकेंगे। निगम के परियोजना निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि अनुसूचित जाति/जन जाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाओं में ऋण देने हेतु आवेदन पत्र वर्ष 2023-24 के लिए में आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ऋण के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर स्वयं एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन हेतु अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नए रोजगार सृजन करने हेतु यह ऋण विभिन्न योजनाओं में प्रदान किया जाता है। अभ्यर्थियों के पास आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं बैंक पास बुक होने चाहिए। साथ ही निगम द्वारा पूर्व में किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पूर्व में ऋण हेतु आवेदन किए गए प्रार्थी जिनका आवेदन कार्यालय द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था, उनका आवेदन पोर्टल से डिलीट किया जा चुका है। इसलिए आवेदक पुनः ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur