रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रसद विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गांव लोहा में स्थित एक निजी होटल के परिसर से सिलेंडर रिफलिंग में काम लिए जा रहे उपकरणों को जब्त किया है तथा प्रकरण दर्ज कर जिला कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा। रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग ने उक्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गांव लोहा में एक निजी होटल के परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफलिंग करने की सूचना पर रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा वहां रिफलिंग में काम लिए जा रहे आठ घरेलू सिलेंडर, दो रिफलिंग मशीन तथा एक पाईप को जब्त कर 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र न्यांगलाराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर के समक्ष पेश किया जाएगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रसद विभाग ने की होटल में अवैध सिलेंडर रिफलिंग पर कार्रवाई
रसद विभाग ने की होटल में अवैध सिलेंडर रिफलिंग पर कार्रवाई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।