डाक्टर राममनोहर लोहिया की जयन्ती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजवादी चिन्तक माधव शर्मा ने कहा कि देश के राजनैतिक वातावरण में घोर धुंध व अनास्था छा गई है, झुठ, दंभ, सिद्धान्तहीन अपराध मूलक राजनीति सर्वत्रा व्याप्त है। सभी पार्टियां व नेता पहचान बदल बदल कर आस्था रहित लक्ष्यहीन राजनीति कर रहे हैं। कहीं कोई मूलभूत अन्तर नहीं रह गया है। ऐसे में डाक्टर राममनोहर लोहिया के क्रांतिकारी समाजवादी सिद्धान्त, सप्तक्रांति और चोखंबा राज देश की समस्याओं का सटीक समाधान है। आज देश की मुख्य सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, पाकिस्तान और चीन है। इसकी जगह राममंदिर व साम्प्रदायिकता को प्रमुखता देकर भटकाया जा रहा है। लोहिया जयंती के अवसर पर धर्मचन्द सिंधी, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, चेतन सोनी, याकूब सिसोदिया ने भी लोहियाजी के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा कि लोहिया के विचार नई पीढ़ी को जानने चाहिए। 23 मार्च शहीद भगतसिंह का बलिदान दिवस होने के कारण साथ ही उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महान स्वतंत्राता सैनानी के प्रगतिशील व क्रांतिकारी विचारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगतसिंह संकुचित नकारात्मक धार्मिक राजनीति के विरोधी थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोहिया के सिद्धान्त देश की समस्याओं का सटीक समाधान – माधव शर्मा
लोहिया के सिद्धान्त देश की समस्याओं का सटीक समाधान – माधव शर्मा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।