Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : आर्यन ने नेशनल कराटे में जीता रजत पदक

,

Churu News : आर्यन ने नेशनल कराटे में जीता रजत पदक

Churu News (चुरू समाचार) : Churu News : आर्यन ने नेशनल कराटे में जीता रजत पदक

चूरू जिले के लोहसना बड़ा गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यन सहारण ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। आर्यन ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2025-26 में कराटे अंडर-17 (62 किलोग्राम भार वर्ग) में रजत पदक अपने नाम किया।

महाराष्ट्र के बारामती में हुई प्रतियोगिता

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारामती (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच आर्यन ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ फाइनल तक का सफर तय किया।

मार्गदर्शन और मेहनत का मिला फल

अपनी इस सफलता का श्रेय आर्यन ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, कोच और अध्यापकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और परिवार का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।

क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

आर्यन की इस उपलब्धि पर लोहसना बड़ा गांव सहित पूरे चूरू जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।