Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कृषक उपहार योजना के तहत कूपनों की लॉटरी 6 सितम्बर को

कृषक उपहार योजना के तहत कूपनों की लॉटरी 6 सितम्बर को

चूरू, बीकानेर खण्ड के अधीन 01 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2023 तक बीकानेर एवं चूरू जिले की 08 कृषि उपज मण्डी समितियों में ई-नाम पोर्टल के माध्यम से विक्रय की गई कृषि जिन्सों पर जारी ई-विक्रय पर्ची व ई-भुगतान पर जारी कूपनों में पुरस्कार निर्धारण के लिए 6 सितम्बर को सवेरे 10 बजे बीकानेर कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) में राजकिसान पोर्टल से लॉटरी निकाली जाएगी।

कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शशि शेखर शर्मा ने बताया कि योजना में खण्ड स्तर पर प्रथम पुरस्कार राशि 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार राशि 30 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार राशि 20 हजार रुपए देने का प्रावधान है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur