Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में LPG गैस सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील

Churu News : चूरू में LPG गैस सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील

LPG cylinders seized during action against misuse in Jhunjhunu district

प्रशासन ने कहा—गैस की कमी नहीं, अफवाहों पर न करें विश्वास
चूरू जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित सप्लाई की जा रही है।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें


25 दिन बाद ही करें गैस सिलेंडर बुकिंग

जिला कलेक्टर ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे अपनी जरूरत के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी बुकिंग के बाद संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं और आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।


कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित

जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण करेंगी।

उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन की उपभोक्ताओं से अपील

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से कहा है कि:

  • अनावश्यक ज्यादा बुकिंग या स्टॉक न करें
  • केवल जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर बुक करें
  • अफवाहों और भ्रामक संदेशों से बचें

इससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur