Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत

,

Churu News : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत

BJP workers welcome Madan Rathore at Ratangarh railway station

चूरू जिले के रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

दोनों नेता संगठनात्मक प्रवास और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बीकानेर दौरे की तैयारियों के सिलसिले में जयपुर से बीकानेर जा रहे थे।

नारों से गूंजा रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने साफा, शॉल और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

इस दौरान स्टेशन परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “मदन राठौड़ जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा।

ट्रेन यात्रा को बताया सादगी का संदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और सार्वजनिक संसाधनों के सदुपयोग के संदेश को अपनाते हुए उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को सादगी और जिम्मेदारी की भावना के साथ जीवन जीना चाहिए।

“राष्ट्र निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी”

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण, ईंधन बचत और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में संतोष तालनिया, अर्जुन सिंह फ्रांसा, बजरंग गुर्जर, शिवभगवान कम्मा, दीनदयाल पारीक, हरिप्रसाद दायमा, ओम महर्षि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur