चूरू, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिहाग ने सालासर बालाजी मेले में मूलभूत व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार सुजानगढ़ एडीएम को संपूर्ण मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए, सुजानगढ़ एसडीएम को सालासर धाम मंदिर परिसर से पश्चिम के क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था एवं तालाब क्षेत्र तथा सालासर नायब तहसीलदार को सालासर धाम मंदिर क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सुजानगढ़ नायब तहसीलदार को स्काउट गाइड दल, नेशनल कैडेट कोर, पटवारियों तथा सहायक कर्मचारियों के साथ रहकर मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर मेले के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त
सालासर मेले के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।