चूरू/दूधवाखारा। निकटवर्ती ग्राम दूधवाखारा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के सर्वसमाज के लोगों ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप की वीरता और त्याग को नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी रही।
वक्ताओं ने बताए महाराणा प्रताप के आदर्श
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकरण सिंह, शिक्षक सुरेंद्र मेघवाल, पूर्व सरपंच महावीर सिंह राठौड़, ओमजी फौजी, अमरसिंह बुडानिया, दयाराम कस्वा, ओमजी गौड़, कमल शर्मा, जयप्रकाश मेडा, भक्तसिंह और शीशपाल स्वामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन, कुशल युद्ध नीति और संगठन क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत
भीषण गर्मी को देखते हुए राहुल सिंह और उनकी टीम द्वारा राहगीरों के लिए शीतल शरबत की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
एडवोकेट विक्रम राठौड़ ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विक्रम राठौड़ ने किया। समारोह के अंत में प्रवीण सिंह राठौड़ ने सभी ग्रामवासियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




