Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला चौपाल विशेष जाजम बैठक आयोजित

महिला चौपाल विशेष जाजम बैठक आयोजित

चूरू, महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 8 से 14 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिले की ग्राम पंचायतों में महिला चौपाल विशेष जाजम बैठक का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें साप्ताहिक गतिविधि के तहत शुक्रवार को साथिनों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर जाजम बैठकों का आयोजन किया गया तथा ब्लॉक सुपरवाईजर ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक सुपरवाइजरों ने जाजम बैठक में महिलाओं को उड़ान योजना व माहवारी स्वच्छता के बारे में एवं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा योजनाओं के प्रचार -प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur