Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : दिव्यांग किसान का आशियाना जला, नकदी और सामान राख

,

Churu News : दिव्यांग किसान का आशियाना जला, नकदी और सामान राख

Disabled farmer hut destroyed in fire incident in Malasar village

रतनगढ़ के मालासर गांव में आग से तीन झोपड़ियां जलीं
चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के मालासर गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां खेत में बनी दिव्यांग किसान की ढाणी में आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

आगजनी में नकदी, गहने, अनाज और घरेलू सामान सहित लाखों रुपये का नुकसान हो गया।


चिंगारी से लगी आग, देखते ही देखते फैल गई

जानकारी के अनुसार मालासर निवासी सुरज्ञान सिंह अपनी ढाणी में परिवार के साथ रहते हैं।

रविवार रात अचानक चिंगारी से ढाणी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और वहां बने तीन झोपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।


ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे

लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ढाणी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।


बेटे के इलाज के लिए रखे 70 हजार भी जले

इस आगजनी में घरेलू सामान, अनाज, गहने और करीब 70 हजार रुपये नकद भी जल गए।

बताया जा रहा है कि किसान सुरज्ञान सिंह दिव्यांग हैं और उन्होंने अपने पुत्र अजीत सिंह की आंखों के ऑपरेशन के लिए ये पैसे इकट्ठे किए थे, जो इस हादसे में जल गए।

इसके अलावा कई जरूरी सरकारी दस्तावेज भी आग में नष्ट हो गए।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना के बाद किसान परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत देने की मांग की है।