Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का शुभारंभ

,

मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का शुभारंभ

राजकीय एसबीडी महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में

सरदारशहर, कस्बे के राजकीय एसबीडी महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का आज शुभारंभ किया गया। एसडीएम रीना छिंपा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण के साथ मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का भव्य आगाज कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली में बीकानेर संभाग के करीब चार हजार से ज्यादा स्काउट गाइड के छात्र व छात्राएं रैली में भाग ले रहे है। स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली में छात्र छात्राओं का दल अभी भी सरदारशहर पहुंच रहा है। रैली को लेकर स्काउट गाइड के पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। मंडल स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली में स्काउट के गाइडों को अनेक प्रतियोगिताओं के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur