सादुलपुर में 20 नवम्बर 2012 को बसपा नेता मनोज न्यांगली पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सात साल से फरार षडय़ंत्रकारी एवं घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी हरियाणा के गांव बिगोवा चरखी दादरी का अंकित उर्फ हाउ है। थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि फरार वांछित मुख्य आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक चूरू की ओर से दो हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा एवं पूछताछ की जायेगी। उल्लेखनीय है कि बसपा नेता मनोज न्यांगली पर उस समय दनादन फायरिंग की गई थी, जब वो अपने परिजनों एवं निजी गनमैन आदि के साथ मोहता चौक के निकट स्थित तात्कालिक बसपा कार्यालय में शाम के बाद बैठे थे। तभी अचानक सात-आठ हमलावर आए जिनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग में न्यांगली की बाईं आंख पर एवं पीठ गोलियां लगी थी। बचाव के दौरान नरेश सिंह एवं मनोज मीणा भी फायरिंग में घायल हो गए थे। इस मामले की एफआईआर में तत्कालीन सांसद रामसिंह कस्वां एवं विधायक कमला कस्वां का नाम होने के कारण अनुसंधान सीआईडी जयपुर द्वारा किया गया था। एमपी व एमएलए को इस प्रकरण में किसी रूप में शामिल होना नहीं पाया गया है। प्रकरण में राजगढ़ तहसील के गागड़वास गांव का श्यामसुंदर उर्फ सुंदरिया स्वामी सहित उसकी गैंग के हरियाणा व राजस्थान के दर्जन भर से ज्यादा लोग नामजद हैं। जिनमें से प्रदीप उर्फ काले, मनीष, श्यामसुंदर, हरदीप, सुरेशपाल, नवीन कुमार लीला उर्फ ठेकेदार उर्फ अशोक, अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मनोज न्यांगली पर हुए जानलेवा हमले का सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
मनोज न्यांगली पर हुए जानलेवा हमले का सात साल से फरार आरोपी गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।