Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ताईक्वांडो में मानसी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

,

ताईक्वांडो में मानसी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

चूरू, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में आयोजित 20 वीं अंतर महाविद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में मानसी शर्मा ने अंडर 55 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। कोच उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि मानसी ने स्वर्ण पदक जीतकर चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता में चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ व बीकानेर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मानसी 8 वर्षों से लावण्या ताईक्वांडो एकेडमी, रतनगढ़ में अभ्यास कर रही हैं और पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक प्राप्त कर चुकी है।
रतनगढ़ पहुंचने पर महेन्द्र सिंह शेखावत गोलसर, मूल सिंह, नंदकिशोर शर्मा, अशोक आलरिया, सुमन कंवर,विनिता कंवर व सभी अभिभावकों ने मानसी का स्वागत किया व आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur