जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बुधवार को नगरीय विकास सम्बन्धित बैठक में आयोजन कर चूरू नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया है कि आगामी मानसून सत्र से पूर्व बरसात को मध्य नजर रखते हुए नाला नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कर कार्यवाही की जावे।जिला कलेक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा की बरसात से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित कि जावे। बैठक में आयुक्त ने बताया की शहर के सभी मुख्य नालों में जहां पानी जाम होने की आंशका रहती है उनकी सफाई करवा दी गई है और शेष नालों की सफाई भी अांशिक रूप से करा दी गयी है। बैठक में सभापति ने बताया की लोगों एवं पार्षदों की समझाइश के प्रयास से अतिक्रमण कर रखें नालों की सफाई अतिक्रमण हटा कर की जा रही है। कलेक्टर ने आयुक्त को निर्देशित कर कहां की अगले सात दिवस में शेष नालों व डिग्गीयों की सफाई की जावे तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराया जावे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मानसून सत्र से पूर्व नाले नालियों की सफाई का कार्य पूरा करे
मानसून सत्र से पूर्व नाले नालियों की सफाई का कार्य पूरा करे



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।