Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एबीवीपी, राशन डीलर सहित कई संगठनों ने दिया पूर्व विधायक महर्षि को ज्ञापन

एबीवीपी, राशन डीलर सहित कई संगठनों ने दिया पूर्व विधायक महर्षि को ज्ञापन

विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राशन डीलर संघ एवम एबीवीपी के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि को ज्ञापन प्रेषित किया | एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजकीय जालान महाविधालय में सहायक प्रसानिक अधिकारी के पदस्थापन की मांग की | इसके साथ ही राशन डीलर संघ के पदाधिकारियों ने राशन डीलरों का मानदेय 30 हजार रुपये करने,गेहूं पर 2 प्रतिशत की छीजत दिए जाने, पिछले 5-6 माह के राज्य व केन्द्र से मिलने वाले कमीशन दिलवाने सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की | इसके अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अलग अलग समस्याओं के समाधान की मांग रखी | सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पूर्व विधायक महर्षि ने सम्बंधित अधिकारीयों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए | इस दौरान ज्ञापन देने वालों में राशन डीलर संघ के मांगीलाल सारस्वत,पुरुषोतम इन्दौरिया,पवन सैनी,पंकज भोजक,सुशील इन्दौरिया, एबीवीपी के प्रवीण हर्षवाल,ऋतिक शर्मा,गौतम प्रजापत,अभिषेक सैनी,गजेन्द्र सिंह,लोकेश,मोहित सहित दर्जनों जन उपस्थित थे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur