Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एग्जाम देने जा रही विवाहिता की दुर्घटना में हुई मौत, 6 अन्य लोग घायल

एग्जाम देने जा रही विवाहिता की दुर्घटना में हुई मौत, 6 अन्य लोग घायल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर मेगा हाईवे पर रात करीब 2 बजे आसलसर कुंडिया के पास पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में CET एग्जाम देने जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मालासर टोल प्लाजा पर दी गई। एंबुलेंस से घायलों को सरदारशहर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया।सरदारशहर पुलिस थाने की हेड कॉन्स्टेबल महिपाल ने बताया-रतनगढ़ तहसील के गांव कांगड़ और चेनपुरा से बोलेरो में सवार होकर हनुमानगढ़ में CET की का पेपर देने के लिए रात को रवाना हुए थे। इस दौरान आसलसर कुंडिया के पास बोलेरो पिकअप से टकरा गई। हादसे में रतनगढ़ के चैनपुरा गांव निवासी अनिता (23) पत्नी महेंद्र ज्यानी की मौत हो गई। 6 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हाई सेंटर बीकानेर और जयपुर रेफर किया गया है।

डॉक्टर अजीत चौधरी ने बताया कि रतनगढ़ के चैनपुरा गांव के ड्राइवर मनीराम माली (30) पुत्र लालाराम माली, पूजा (22) पुत्री गोपी राम मेघवाल, महेंद्र ज्यानी (27) पुत्र प्रताप चैनपुरा, सुगनाराम मेघवाल (68) पुत्र गोपाराम मेघवाल कागड़, पूजा (24) पुत्री प्रभु राम मेघवाल कागड़, सोनपालसर निवासी पूजा (24) पुत्री सीताराम गंभीर घायल हुए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur