Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विवाहिता ने करवाया पति, सास व ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने करवाया पति, सास व ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

शादी चार साल पहले दांतारामगढ़ के दौलतपुरा गांव युवक के साथ हुई थी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विवाहिता ने पति, सास व ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार हुडेरा निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी चार साल पहले दांतारामगढ़ के दौलतपुरा गांव युवक के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा दहेज के लिए परेशान किया। एक दिन वह जान बचाकर अपने पिता के घर आ गई। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, रिश्ते में ननद, माम सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।