Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तीन बेटियों के साथ विवाहिता हुई लापता

तीन बेटियों के साथ विवाहिता हुई लापता

परिजन हैरान

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] खाटूश्यामजी का कहकर तीन बेटियों के साथ घर से निकली 31 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। घटना को लेकर 65 वर्षीय ससुर ने रतनगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ के गांव लोहा निवासी विवाहिता 12 मई को खाटूश्यामजी जाने का कहकर अपनी तीन बेटियों के साथ घर से निकली थी, जो आज तक वापिस नहीं लोटी। विवाहिता अपने साथ लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपए नकद भी अपने साथ ले गई। ससुर ने रिपोर्ट में शंका जताई है कि उसकी पुत्रवधू करीब दो वर्ष पूर्व अपने मामा के लड़के की शादी में गई थी। उसके बाद से वह एक लड़के से बात करती है, जिसका नाम मांगूसिंह है। मांगूसिंह रावतसर का रहने वाला है, जो अपने घर से 12 मई से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गिरधारीसिंह के सुपुर्द की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur