Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : पटाखे की चिंगारी से भड़की भीषण आग, स्कूल के पास मचा हड़कंप

Churu News : पटाखे की चिंगारी से भड़की भीषण आग, स्कूल के पास मचा हड़कंप

सरदारशहर में खाली नोहरे के कचरे में लगी आग, दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू

Churu News : पटाखे की चिंगारी से भड़की भीषण आग, स्कूल के पास मचा हड़कंप | Massive Fire Erupts from Firecracker Spark

सरदारशहर। तीन नंबर स्कूल के पास गुरुवार देर रात एक खाली पड़े नोहरे में कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह आग एक बारात के दौरान छोड़े गए पटाखे की चिंगारी से भड़की, जो सीधे कचरे में जा गिरी।

महिला की सतर्कता से पहुंची मदद

आग की ऊंची लपटें देख पास के घर की एक महिला ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।

दमकल ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय तेज हवा चल रही होती, तो आग आसपास के कई घरों तक फैल सकती थी।

कोई जनहानि नहीं, लोगों ने की सावधानी की अपील

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं, स्थानीय निवासियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पटाखे छोड़ते समय सावधानी बरतने की अपील की है।