रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, रतनगढ़ में मातृ शकित सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में जमुना देवी सहव्यवस्थापिका बालिका आदर्श विद्या मंदिर, मुख्य अतिथि अन्नम भारद्वाज प्रधानाध्यापिका महादेव जालान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल पारीक, विद्या भारती संस्थान, जयपुर प्रांत के शिशु वाटिका प्रमुख । राधा शर्मा ने पधारे अतिथियों का परिचय करवाया। गोपाल पारीक ने बालक के सृजन में माता की भूमिका पर विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विचार व्यक्त किये। अन्नम भारद्वाज ने भी बच्चों के खान-पान व मोबाइल के दुरूपयोग के बारे में जानकारी दी. तथा जमुना ने बच्चों के संस्कार पक्ष पर अपनी बात रखी। प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने जनशिक्षा, आगामी कार्यक्रम की जानकारी व विद्यालय में पधारी मातृ शक्तित का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं उन्हे पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नंदकिशोर ताम्रायत, कृपाशंकर स्वामी, सुनील महर्षि, सुशीला शर्मा, ओम कंवर, अनिता, बबिता, सुमन, संगीता, लतिका, संजय सिंह, अमित हरितवाल, भवानी शंकर शर्मा, इन्द्रचन्द, अश्विनी कुमार, योगेश शर्मा, दीपक कुमार, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 150 मातृ शक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित
आदर्श विद्या मंदिर रतनगढ़ में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजित




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।