Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रथम बार राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव में मीणा अध्यक्ष निर्वाचित

प्रथम बार राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव में मीणा अध्यक्ष निर्वाचित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर तहसील में पहली बार राजस्थान पटवार संघ उपशाखा राजलदेसर के चुनाव सम्पन्न हुए। तहसील कार्यालय में चुनाव अधीकारी विनोद भार्गव राधेश्याम प्रजापत के नेतृत्व में हुए चुनाव सम्पन्न हुए।रतिराम पटवारी तथा विनोद मीणा के नाम अध्यक्ष पद हेतू नाम आये। सभी पटवार संघ के सदस्यों ने मत का प्रयोग किया जिसमें विनोद मीणा को चार तथा रतीराम को तीन मत मिली। निर्वाचन अधिकारियों ने विनोद मीणा को विजय घोषित किया। चुनाव अधिकारी विनोद भार्गव ने निर्वचित अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।सभी पटवार संघ उपशाखा ने सदस्यों ने मीणा पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर साफा माला पहनाकर बधाईयां दी।अध्यक्ष विनोद मीणा ने अपनी कार्यकारिणी बनाते हुए उपाध्यक्ष पद पर दिलिप सिंह, कोषाध्यक्ष पद गोपाल राहड ,मंत्री अजीत कुमार मीणा,संगठन मंत्री सरला सयोराण, संयुक्तमंत्री दामोदर गुर्जर पद पर को नियुक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur