Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक सम्पन्न

आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक सम्पन्न

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले 18 वें सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सैनी समाज की आवश्यक बैठक रविवार को स्थानीय रामचंद्र पार्क के पीछे स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज अतिथि भवन के प्रांगण में सैनी समाज संरक्षक मदनलाल कम्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सैनी समाज रतनगढ़ इकाई के अध्यक्ष महेश कुमार सैनी व सैनी समाज कर्मचारी व अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष नन्दकिशोर गढवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाले 18 वें तहसीलस्तरिय सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सैनी समाज की आवश्यक बैठक आहुत की गई जिसमें समारोह को लेकर अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थान के महामंत्री मोहनलाल राकसीया ने सैनी समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं 20 फरवरी तक अपनी अंक तालिकाएं अवश्य रूप से जमा करवाएं। बैठक में सैनी समाज संरक्षक ओमप्रकाश टाक, राधाकृष्ण सुइवाल, गिरधारी लाल राकसिया, रतनलाल खडोलिया, अशोक वर्मा, किशनलाल राकसिया, मनोज भाटी, सुनील कम्मा, पवन कुमार कम्मा आदि सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur