Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व मंत्री रिणवा को दिया ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन

पूर्व मंत्री रिणवा को दिया ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कस्बे की सेठ मोहनलाल जालान कन्या महाविद्यालय की छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर के नेतृत्व में छात्राओं ने पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को निवास स्थान पर जाकर ज्ञापन दिया जिसमे वाणिज्य और विज्ञान संकाय मे स्नातकोत्तर विषय को इसी बजट सत्र मे स्वीकृत करवाने की मांग की। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी ने बताया की वाणिज्य और विज्ञान संकाय मे स्नातकोत्तर विषय न होने मे कारण काफ़ी छात्राएं नियमित अध्ययन से वंचित रह जाती है तो मजबूरन उनको स्वयंपाठी के रूप में अध्ययन करना पड़ता है। पूर्व मंत्री रिणवा ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए सभी छात्राओं को इस बजट में इन विषयों को स्वीकृत करवाने मे सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय भाजपा नेता प्रहलाददान चारण, दीपिका, निरमा स्वामी, पुष्पा सारण, रिंकू, मोनिका, मीनाक्षी, किरण सोनी सहित अन्य छात्राएं मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur