रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के राज्यव्यापी आह्वान और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आह्वान पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र शर्मा और ब्लॉक मंत्री भंवरलाल पूनिया के नेतृत्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सीबीईओ भंवरलाल डूडी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण और जिला संयोजक सुरेंद्र सीगड़ ने बताया कि शिक्षकों पर थोपे जा रहे जिससे शिक्षक कक्षा कक्ष से दूर हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और सार्वजनिक शिक्षा को नुकसान हो रहा है। साथ ही लंबे समय से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ स्थानांतरण किए जाने से इस वर्ग के शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। इसलिए संगठन ने उक्त दोनों मुख्य मांगों को लेकर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही संगठन के संघर्ष समिति संयोजक बजरंग लाल बिसु, रूपेश चौधरी,नंदलाल नाई और महावीर सारण ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली को सुनिश्चित करने लिए पीएफआरडीए बिल को निरस्त किया जाए तथा राज्य के कार्मिकों के एनपीएस के 41 हजार करोड़ बकाया वापस सौंपे जाने की मांग को लेकर एसटीएफआई के आह्वान पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

