Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गंदे पानी की निकासी को लेकर सौंपा ज्ञापन

,

गंदे पानी की निकासी को लेकर सौंपा ज्ञापन

जिला कलेक्टर को

चूरू, [दीपक सैनी] शहर के चांदनी चौक स्थित वार्ड नं. 45 में पिछले 5 से 6 दिनों से बारिश का गंदा पानी सीवरेज व ड्रेनेज में कचरा आने के कारण अवरुद्ध हो गए हैं जिससे पानी शहर की गलियों में आ गया है। जिससे राहगीरों का व वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है क्योंकि चांदनी चौक का यह मार्ग कई गांव को जोड़ता है। चांदनी चौक के इस वार्ड 47 में काफी दिनों से दुकानें भी गंदे पानी की वजह से नहीं खोली जाए सकी है। वार्ड पार्षद ने नगर परिषद को भी इस बारे में कई बार अवगत करवा दिया है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए आज वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वार्ड की समस्या से अवगत करवाया है। ज्ञापन देने वालों में आनंद सैनी, मनोज कुमार, नौरंगलाल, शंकरलाल, सुरेश कुमार, प्रेम कुमार, किशन लाल, विष्णु कुमार, रमेश, दीपक, मुकेश कुमार, विजय कुमार आदि शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur