Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजगढ़ में मिनी मैराथन 2 अप्रेल को

,

राजगढ़ में मिनी मैराथन 2 अप्रेल को

चूरू, बालाजी स्पोर्ट्स क्लब नेशल छोटी द्वारा स्व भूपसिंह कड़वासरा की स्मृति में चूरू जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान एवं कड़वासरा परिवार के सौजन्य से रविवार 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे नीमवाला चौक , नेशल छोटी (राजगढ़ ) में 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सचेन्द्र कड़वासरा ने बताया कि दौड़ में चूरू जिले के महिला -पुरुष धावक भाग ले सकेंगे तथा 2 अप्रेल को सुबह 8 बजे तक पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन निःशुल्क रहेगा तथा धावक को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हज़ार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5 हज़ार रुपए, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए एवं इनके आलावा 10 स्थानों पर रहने वाले धावकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur