चूरु, घर की कच्ची रसोई में काम करते समय जहरीले सांप ने नाबालिग लड़के डंस लिया। परिजनों से सांप को डिब्बे में बंद कर लड़के को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।लुडनिया बड़ा तारानगर निवासी पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा विक्रम सिंह (15) मंगलवार शाम को स्कूल से आया था। तभी घर में बनी कच्ची रसोई में से लकड़ी निकाल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।परिजनों ने बताया कि वे सांप को डिब्बे डालकर साथ लाएं हैं, क्योंकि कई बार अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर सांप की प्रजाति के बारे में पूछते हैं। फिलहाल विक्रम मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती है। जिसका इलाज जारी है। उसकी तबीयत सामान्य बताई जा रही है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांप के डंसने से नाबालिग की तबीयत बिगड़ी
सांप के डंसने से नाबालिग की तबीयत बिगड़ी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।