चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में कलेक्ट्रेट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बिना नंबर की बोलेरो में आए करीब 6 बदमाशों ने बस के शीशे तोड़ दिए।घटना में बदमाशों ने पहले बोलेरो से बस को टक्कर मारी। इसके बाद उनके हाथों में लाठी और डंडे लेकर बस पर हमला किया। बदमाशों ने ड्राइवर से मारपीट की और उस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। हमलावरों ने ड्राइवर से बुकिंग के 7 हजार रुपए भी छीन लिए।पीड़ित ड्राइवर दिलीप सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह दूधवाखारा से बस लेकर आए थे। पेट्रोल पंप के सामने काले शीशे वाली बोलेरो से उतरे बदमाशों ने बिना कुछ पूछे हमला कर दिया।घटनास्थल के पास सरकारी अधिकारियों के आवास भी स्थित हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बस पर बदमाशों ने किया हमला, बोलेरो से बस को टक्कर मारी
बस पर बदमाशों ने किया हमला, बोलेरो से बस को टक्कर मारी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।