Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक हरलाल सहारण ने पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं का किया सम्मान

,

विधायक हरलाल सहारण ने पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं का किया सम्मान

चूरू, राज्य स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह बुधवार को विधायक हरलाल सहारण के आवास पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम संयोजक राकेश बेनीवाल ने बताया कि उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शालू टाडा ने 35 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। शुभकरण महिया और शालू टाडा ने 35 प्लस आयु वर्ग मिक्स डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंगद पिलानिया और अमन मोहम्मद खान ने अंडर 16 में कांस्य पदक प्राप्त किया। नक्स चौधरी ने अंडर 14 आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक सहारण ने कहा कि पिकलबॉल जैसे खेल में चूरू की प्रतिभाओं द्वारा राज्य स्तर पदक प्राप्त करना निश्चित ही गर्व का विषय है। चूरू लगातार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए चूरू में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महादेव महिया, सचिव संजय पूनिया, देदाराम महिया , रामलाल सारण, नजीर खान, सुनिल ढाका, अरविंद धायल, महेंद्र सारण, डा. मनोहर भाटिया, राजेश पिलानिया, डा. अमित बोयल, साहिल चौधरी, देव सिंह राठौड़, हजारी सारण, मुमताज खान, रामगोपाल, दुर्गाराम बलारा, मोहनलाल हुड्डा, अशोक हुड्डा, नेतराम भाकर सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सुनील ढाका ने आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur