Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक महर्षि ने किया तोलियासर स्कूल का अवलोकन

,

विधायक महर्षि ने किया तोलियासर स्कूल का अवलोकन

सहयोग करने का आश्वासन दिया

चूरू,रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोलियासर का अवलोकन किया। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच विश्वजीत कस्वां भी थे। कस्वां ने विद्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाये जा रहे दो कक्षा कक्ष व एक पुस्तकालय कक्ष का अवलोकन करवाया। इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा लगभग बीस लाख रुपए की लागत से बनाए गए मंच व इंटरलॉक फर्श का भी निरीक्षण करवाया। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने विद्यालय की एक वर्ष की भौतिक व शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए विधायक को बताया कि यह विद्यालय राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ आदर्श विद्यालय चयनित हुआ है। विधायक ने विद्यालय की स्वच्छता विशेष रुप से पेड़ पौधों और हरियाली के लिए विद्यालय परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि अपनी कर्मस्थल पर अपने घर की तरह काम करने पर ही ऐसे विद्यालयों का निर्माण हो सकता है। उन्होंने प्रधानाचार्य व विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए विद्यालय विकास में अपने विधायक कोष से भी यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur