चूरू, बीदासर ब्लॉक के तेहनदेसर में शनिवार को आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण विधायक मनोज मेघवाल एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख ने किया। इस मौके पर विधायक मनोज मेघवाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों को कैंप संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए तथा लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान लाभार्थियों ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर वे बहुत खुश हैं। निस्संदेह ये योजनाएं महंगाई से राहत दिलाने में कामयाब हो रही हैं और भविष्य में इनका अधिक लाभ मिल सकेगा। मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अभूतपूर्व पहल करते हुए लोगों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने और 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने का जो काम हाथ में लिया है, वह अपने आप में अद्भुत है। प्रदेश का प्रत्येक परिवार राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कायोर्ं की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक मेघवाल, एडीएम साख ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण
विधायक मेघवाल, एडीएम साख ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।