Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक शर्मा एवं पूनियां सदस्य मनोनीत

विधायक शर्मा एवं पूनियां सदस्य मनोनीत

जिला कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह के लिए

चूरू, सरकार की ओर से राजस्थान प्रिजन्स (शॉर्टनिंग ऑफ सेंटेंसेंज) नियम, 2006 के लिए नियम 3 एवं 4 के अंतर्गत जिला कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह के लिए 2 वर्ष की अवधि के लिए गैर शासकीय सदस्यों को मनोनीत कर सलाहकार मंडल का गठन किया गया है। जिला कारागृह, चूरू के लिए गठित सलाहकार मंडल में सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां एवं सरदारशहर विधायक भंवर लाल शर्मा को गैर शासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने इस संबंध में पालनार्थ आदेश जारी किए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur