सरदारशहर, [जगदीश लाटा ] विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैयासर में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्य जिसमें उपस्वास्थ्य केन्द्र, नेयासर का उद्घाटन राउप्रावि नैयासर में विधायक कोटे से निर्मित कक्षा कक्ष, खेल मैदान की चारदिवारी व दर्शक दीर्घा, टीन शैड व दो का निर्माण, विद्यालय की चारदिवारी व गेट, सार्वजनिक पार्क नैयासर की चारदिवारी, मुख्य सड़क से शिव मन्दिर की तरफ इन्टलॉक सड़क व मुख्य सड़क से राउप्रावि की तरफ इन्टरलॉक सड़क का विधायक अनिल शर्मा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा मिले आत्मीय मान-सम्मान एवं स्नेह के लिए समस्त ग्रामीणजनों का ह्रदय से आभारी हूँ। आप सभी का स्नेह एवं साथ सदैव यूँही बना रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ। आप सभी के आशीर्वाद एवं साथ से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा यह विश्वास दिलाता हूं। विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी हर संभव आपके दुख सुख में साथ रहूंगा व आमजन के हित में कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी, कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली, कांग्रेस नेता रामलाल सारण, रोहिताश मीणा, भंवर गहलोत, केशरमल सारण, विजयपाल सारण, वासुदेव शर्मा, प्रेमराज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नैयासर में विधायक शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन
नैयासर में विधायक शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।