Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक को बैठाया ऊंट पर, डीजे के साथ निकाला जुलूस

,

विधायक को बैठाया ऊंट पर, डीजे के साथ निकाला जुलूस

धन्यवाद यात्रा पहुंची रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा निकाली जा रही धन्यवाद यात्रा दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। चक रतनगढ़ से शुरू हुई धन्यवाद यात्रा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होती हुई दाउदसर पहुंची, जहां पर गोदारा का डीजे बजाकर जुलुस निकाला गया। इस मौके पर चौधरी चरणसिंह के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो उन्हें प्यार व आशीर्वाद दिया है, वे उसके लिए आभारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जनता की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करेंगे। वहीं गांव गौरीसर में ग्रामीणों ने गोदारा को ऊंट पर बैठाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, दीवानसिंह भानीसरिया, कालूराम मेघवाल, अरविंद चाकलान, कल्याणसिंह शेखावत, पंडित महेशचंद्र पुरोहित, भंवरलाल जसैल, भानीराम मेघवाल, रतनलाल मेघवाल, फकीरचंद दानोदिया, विद्याधर, सुरेंद्र हुड्‌डा, राजेश रूलाणिया, गन्नी खां, सुल्तानसिंह, एडवोकेट महावीरसिंह, देवीसिंह राजपुरोहित, दिलीप बिस्सू, रणजीत खोथ, रामकरण जाट, कमलेश नायक, पूर्णाराम सहारण, सीताराम तालणिया, मदनलाल, मनीष जाखड़, धर्मेंद्र काषणिया, ओमप्रकाश पारीक, गिरधारीलाल बांगड़वा, गोपालराम धायल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur