Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधिक अधिकारों की जागरूकता को लेकर मोबाईल वैन रवाना

विधिक अधिकारों की जागरूकता को लेकर मोबाईल वैन रवाना

तारानगर, [बुधराम वर्मा] तारानगर ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) अजय दीपसिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर मोबाईल वैन को रवाना किया। अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने बताया कि उक्त मोबाईल वैन दो दिनों तक तारानगर क्षेत्र में रहेगी। शुक्रवार को मोबाइल वैन द्वारा तारानगर क्षेत्र के गाँव अलायला, छतुसिंह की ढाणी की चौपाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मोबाईल वैन के द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, वृक्षारोपण तथा कानून के बारे में जानकारियां दी जायेंगी तथा लोगों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदों के बारे में भी बताया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur