Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजगढ़ के मोहर सिंह विशु अखिल गुजरात ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

राजगढ़ के मोहर सिंह विशु अखिल गुजरात ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

बड़ौदरा गुजरात में रह रहे युवा उद्यमी

चूरू, जिले के बास किरतान (राजगढ़) के मूल निवासी एवं वर्तमान में बड़ौदरा गुजरात में रह रहे युवा उद्यमी मोहर सिंह विशु अखिल गुजरात ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अहमदाबाद गुजरात में पिछले दिनों आयोजित अखिल गुजरात ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। अपने निर्वाचन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहर सिंह ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके समुचित निर्वहन के लिए वे सतत प्रयास करेंगे। उनके भाई कैप्टन उम्मेद सिंह विशु ने बताया कि मोहर सिंह बिशु के गुजरात ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर पैतृक गांव बास किरतान में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर राम सिंह विशु, धन सिंह विशु, राजपाल ,जय सिंह सिहाग अमरचंद विशु, रघुवीर कस्वा, महेंद्र बुडानिया, मनीराम शर्मा इत्यादि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur