चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर के वार्ड 12 में एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 12 निवासी 22 वर्षीय युवती 7 माह की गर्भवती है, जिसे सास, ससुर और पति ने आज सुबह मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए पहुंच गई, इसकी सूचना वार्ड 3 में रहने वाली उसकी मां को लगी, उसने मौके पर पहुंचकर अपनी बेटी को राजकीय डीबी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पीड़िता रज़िया के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी, जिसका मुकदमा महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाया गया था, करीब 4 माह पूर्व ही उक्त मामले में समझौता कर ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को अपने घर ले गए। इसके बाद फिर से पीड़िता का कहना है कि रुपयों की मांग कर आए दिन उसके साथ सास, ससुर और पति मारपीट करते हैं। आज फिर उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का राजकीय डीबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने अस्पताल पुलिस चौकी की कांस्टेबल अनिता लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गर्भवती महिला के साथ सास, ससुर व पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट
गर्भवती महिला के साथ सास, ससुर व पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।