Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांसद कुलदीप इंदौरा का सरदारशहर में हुआ भव्य स्वागत

सांसद कुलदीप इंदौरा का सरदारशहर में हुआ भव्य स्वागत

सरदारशहर (जगदीश लाटा)। जयपुर से गंगानगर जाते समय चूरू जिले की तहसील सरदारशहर में गंगानगर-हनुमानगढ़ सांसद कुलदीप इंदौरा का अनुसूचित जाति समाज व संत कबीर शिक्षा समिति की टीम ने पुष्पवर्षा कर इंदौरा को साफा व माला पहनाकर शॉल भेंट किया। इस अवसर पर मौजूद व्यक्तियों ने कुलदीप इंदौरा जिंदाबाद के नारे लगाकर एक-एक बधाई दी और स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सांसद कुलदीप इंदौरा को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि जनता ने जो मेरे और पार्टी के प्रति जो विश्वास दिखाया है आगामी 5 सालों में किसान और दलित समाज को शैक्षिक और आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए काम करूंगा। इस अवसर पर संत कबीर शिक्षा समिति के मुख्य सचिव गुरु धानका, जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, तहसील अध्यक्ष सुमेरमल धानका, ओमप्रकाश मेघवाल, मांगीलाल नायक, गुरुवचन धानका, संदीप धानका, महावीर खुंडिया, नोरंग धानका, सत्यवचन धानका, सेवादास धानका, सुरेश धानका, धनपत धानका, विशाल चायल, ब्रह्मानंद बायला सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur