Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांसद राहुल कस्वां क्षेत्र के दौरे पर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

,

सांसद राहुल कस्वां क्षेत्र के दौरे पर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सांसद राहुल कस्वां सोमवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। उनका शहर में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चूरू से सांसद कस्वां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ के निवास पर पहुंचे, जहां पर पंचायत समिति प्रधान मोहिनीदेवी खीचड़ एवं इंद्राज खीचड़ ने स्वागत किया। उसके पश्चात मेगा हाईवे पर सांसद कस्वां का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जॉईंट कार्डिनेटर रामवीरसिंह राईका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जयप्रकाश कम्मा, देवकीनंदन माहिच, जुगराज सामरिया, पंचक बुरड़क, दिनेश सैनी, मुकेश नैण, बाबू बुरड़क, भागीरथ प्रजापत, तेजू प्रजापत, कमल लुहार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur