Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांसद राहुल कस्वां शुक्रवार को आयेंगे सादुलपुर

,

सांसद राहुल कस्वां शुक्रवार को आयेंगे सादुलपुर

भाजपा से टिकट कटने के बाद पहली बार आयेंगे संसदीय क्षेत्र में

सादुलपुर, चूरू सांसद राहुल कस्वां शुक्रवार दोपहर 12 बजे अपने सादुलपुर (चूरू) स्थित आवास पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं व समर्थकों से रूबरू होंगे। भाजपा द्वारा कस्वां की टिकट काटे जाने पर लोकसभा क्षेत्र में रोष व्याप्त है। हर गली-नुक्कड़ में टिकट काटा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्वां के कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा कहा जा रहा है कि इससे बढ़िया जनसेवक ओर क्या होगा जिसने हर वर्ग को साथ लेकर सदैव विकास की बात करी। उनके द्वारा करवाए गए कामों से आज चूरू प्रगति की नई दिशा में बढ़ता चला जा रहा है लेकिन कुछ संकुचित मानसिकता वाले लोगों को यह प्रगति और किसान की बात करने वाला सहन नहीं हुआ और गहरी साजिश के तहत्त उनकी टिकट कटी है। बहरहाल अनेकों चर्चाओं के बीच सांसद कस्वां क्या फैसला लेंगे इसके अनेकों कयास लगाए जा रहे हैं। टिकट कटने के बाद सांसद ने सोशल मीडिया पर बीजेपी नेतृत्व से कई सवाल पूछे थे, जिसके बाद कस्वां के आगामी कद़म क्या होंगे इसको लेकर शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur