रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] मारपीट एवं गाली-गलौच करने के पुलिस में परस्पर मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 41 निवासी 35 वर्षीय आशादेवी उर्फ नीतू ने रिपोर्ट दी कि 14 मार्च की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान वार्ड के ही मनोज, विकास, पीनू, सौरभ, सोनू, गुलशन, राधेश्याम, सुमन व मंगतु सहित 10-12 लोग एकराय होकर आए तथा गाली-गलौच करने लगे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी, इसलिए डर के मारे उसने दरवाजा बंद कर लिया। वहीं परस्पर मामला दर्ज करवाते हुए वार्ड 41 के 55 वर्षीय राधेश्याम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी है कि सवारियां बैठाकर उसका लड़का ऑटो लेकर जा रहा था। इसी दौरान सुमित, मिलन पंवार, पंकज, संजू, विशाल, ग्यारसी, सोनिया, नीतू आदि एकराय होकर हाथों में लाठी, चाकू व सरिया लेकर आए तथा जान से मारने की कौशिश की। पुलिस ने परस्पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंसपेक्टर सुभाषचंद्र कर रहे हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मारपीट एवं गाली-गलौच करने के परस्पर मामले हुए दर्ज
मारपीट एवं गाली-गलौच करने के परस्पर मामले हुए दर्ज




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।