Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाबालिग के साथ दुष्कर्म

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

पुलिस थाना तारानगर में करवाया मामला दर्ज

तारानगर,[विशाल आसोपा] पुनरास की नाबालिग लड़की ने अपने पिता के साथ आकर पुलिस थाना तारानगर में मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 6 जुलाई की रात्री को मै व मेरा भाई खाना खाकर बरामदे में सो रहे थे कि रात्री के करीब 12 बजे धोलूराम पुत्र मनीराम जाति मेघवाल पुनरास निवास मेरे घर आया मेरे मुंह पर कपड़ा लगा कर मुंह को दबा दिया जिससे मै बेहोश हो गई और मेरे को हमारे घर के दक्षिणी साईड सड़क के पास बने कुण्ड पर ले जाकर दुष्कर्म किया, जब मेरे को होस आया तो मै चिल्लाई तो मेरे घर के लोग वहां पर पहूंचे। आरोपी धोलूराम उससे पहले ही भाग गया था। गौरतलब है कि पिड़ीता ने यह भी बताया कि उससे पहले भी धोलूराम उसके घर के आगे कलस्टर से बन रहे कुण्ड पर मजदूरी का काम करता है और उसने वहां से कई बार उसको अश्लील ईसारे भी किये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।