Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नकाबपोश लोगों ने की युवक के साथ मारपीट

नकाबपोश लोगों ने की युवक के साथ मारपीट

घायल को लोगों ने राजकीय बगडिय़ा अस्पताल में भर्ती करवाया

सुजानगढ़, नाथोतालाब स्थित गोपाल गौशाला के पास एक युवक के साथ नकाबपोश लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घायल को लोगों ने राजकीय बगडिय़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती अवस्था में घायल अमन (20) पुत्र बजरंगलाल सोनी निवासी दुलिया बास सुजानगढ़ ने बताया कि मैं करीब पौने पांच बजे गोपाल गौशाला के पास खड़ा था, तभी 10-15 युवक बाईक्स पर सवार होकर आये और मेरे साथ मारपीट शुरू की। मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरी आंखें में मिर्च डालकर मेरे साथ लाठियों, पंच आदि से मारपीट की। अमन सोनी ने बताया कि इस मारपीट में मेरे सिर पर चोटें आई और एक दांत भी मेरा टूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज मय जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur