Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नकदी व के गहनों के साथ 30 वर्षीय विवाहिता हुई घर से लापता

नकदी व के गहनों के साथ 30 वर्षीय विवाहिता हुई घर से लापता

पति ने करवाई गुमशुदगी दर्ज

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ की 30 वर्षीय विवाहिता बिना बताए घर से लापता हो गई तथा अपने साथ हजारों की नकदी व लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। इस संबंध में विवाहिता के पति ने सोमवार को रतनगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसकी पत्नी 19 अगस्त को घर से बिना बताए लापता हो गई। वह काम पर गया हुआ था, जब घर आया, तो उसकी पत्नी नहीं मिली। सामान की तलाशी ली, तो 20 हजार रुपए नकद, 30 ग्राम सोने व 40 ग्राम चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur