Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : समाजसेवी नानक राम तापड़िया का निधन, शोक की लहर

Churu News : समाजसेवी नानक राम तापड़िया का निधन, शोक की लहर

Senior social worker Nanak Ram Tapadiya funeral procession in Chhapar

89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कस्बे में शोक का माहौल
चूरू जिले के छापर कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनेता नानक राम तापड़िया का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे कस्बे में शोक का माहौल छा गया।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रविवार को उनके निजी आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रेलवे स्टेशन रोड स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी।

संघ और राजनीति से जुड़ा लंबा सफर

नानक राम तापड़िया महज 11 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे।
उन्होंने जनसंघ के दिल्ली अधिवेशन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थापना के मुंबई अधिवेशन में भी भाग लिया।

अस्सी, नब्बे और 2000 के दशक में वे भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे।

15 वर्षों तक पार्षद रहकर की जनसेवा

तापड़िया ने 1990 से 2005 तक लगातार पालिका पार्षद के रूप में कार्य किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कई जनहित कार्यों को आगे बढ़ाया।

संस्कृति को भी दिया बढ़ावा

उन्होंने स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बाजार चौपड़ा में पारंपरिक गिंदड़ लोकनृत्य का आयोजन भी किया, जो काफी लोकप्रिय रहा।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

अंतिम यात्रा में तेरापंथ समाज के प्रवक्ता प्रदीप सुराणा, संयुक्त व्यापार मंडल के संरक्षक चंचल दुधोड़िया और अमित मोदी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम सुरेका, कामगार समाज अध्यक्ष मनोज प्रजापत, सैनी समाज अध्यक्ष लादूराम माली, कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण जाट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।